वैश्विक पैमाने पर भारत और चीन कई मायनों में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। इसलिए जाहिर है कि दोनों की क्षमता की तुलना भी होती रहती है। वो चाहे घरेलू विकास का मुद्दा हो या अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी धाक जमाने का, दोनों देशों को एक ही कसौटी पर कसकर देखना-परखना एक सगल सा हो गया है। ऐसा ना केवल दोनों देशों की सरकारें और मीडिया करते हैं, बल्कि विश्व समुदाय भी इन दोनों को तराजू पर तौलता रहता है, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी गंभीर शक्ल अख्तियार कर लेती है। कई क्षेत्रों में भारत तो कई दूसरे क्षेत्रों में चीन को बढ़त हासिल होती है। यानी कभी भारत मात खाता है, तो कभी चीन।
बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडीगा ने एक लेख में लिखा है कि भारत के लिए भविष्य का सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान नहीं, बल्कि इसका अतिआत्मविश्वास है। अमेरिका, इंग्लैंड और अन्य विकसित देशों से बड़ाई के दो शब्द सुनकर हकीकत पर पर्दा डालने की हमारी आत्मघाती नीति के लिए शायद अरविंद अडीगा की उक्ति बहुत सही है।
कुछ मामलों में दुनिया के कुछ देश हमारी वाहवाही क्या कर देते हैं, हम आत्ममुग्ध होकर समस्याओं की ओर पीठ कर देते हैं। वरना क्या वजह है कि सच्चाई के धरातल पर भारत और चीन के बीच का फासला इतना बड़ा होता? हमने 1947 में आजादी पायी थी, जबकि डॉ. सनयात सेन ने आधुनिक चीन की नींव 1949 में रखी। हमसे दो साल बाद अस्तित्व में आया आधुनिक चीन आज हमसे कई दशक आगे का सफर तय कर चुका है। यकीन नहीं होता तो इन तथ्यों पर गंभीरता से गौर फरमाइये...
चीन ने
भारत की मौजूदा 2 ट्रिलियन डॉलर की हैसियत 11 साल पहले ही हासिल कर ली थी। यानी अर्थव्यवस्था के मामले में भारत चीन से
11 साल पीछे है।
साल 2012 में भारत का प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 3,851 डॉलर था,
जबिक चीन का 9,146 डॉलर।
2012 में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट
5.3 था, जबकि चीन का 7.7।
चालू
वित्त वर्ष साल भी चीन की अर्थव्यवस्था अनुमानत: लगभग
8 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है, जबकि हमारी अर्थव्यवस्था
की वृद्धि दर का अनुमान 5 फीसदी लगाया जा रहा है।
पिछले
साल भारत में इन्फ्लेशन 7.5 फीसदी रिकॉर्ड की गयी, जबकि चीन में 2.6 फीसदी।
साल
2011 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर 9.8 फीसदी थी, जबकि चीन में 4.1 फीसदी।
इसी साल भारत का बजट घाटा कुल जीडीपी का 7.2 फीसदी था,
जबकि चीन का 1.1 फीसदी।
हम अपनी
जीडीपी का महज 36 फीसदी निवेश करते हैं, जबकि चीन अपनी जीडीपी का 48 फीसदी निवेश में लगाता है।
भारत
की आबादी के लगभग 32.7 फीसदी लोग अभी गरीब हैं, जबकि चीन में यह स्थिति साल 2002 में ही थी। वहां अब
गरीबी रेखा से नीचे रहनेवाले यानी रोज सवा डॉलर से कम खर्च करनेवालों का प्रतिशत घट
गया है।
करप्शन
परसेप्शन इंडेक्स 2012 के मुताबिक दुनिया के भ्रष्टतम देशों में
भारत का स्थान 94वां था, जबकि चीन का
80वां।
33 प्रतिशत
भारतीयों को बिजली उपलब्ध नहीं है, जबकि चीन की आबादी के महज
एक फीसदी लोगों तक ही बिजली की पहुंच नहीं है।
विश्व
व्यापार में भारत की भागीदारी महज 0.6 फीसदी है,
जबकि चीन और हांगकांग मिलकर 6 फीसदी भागीदारी रखते
हैं।
इसी तरह
वैश्विक क्रय शक्ति में भारतीयों का प्रतिशत 1.3 है,
जबकि चीन का 3.2, वहीं भारत में दुनिया भर के
0.38 फीसदी पयर्टक आते हैं, जबकि चीन में
11.5 फीसदी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी भारत में दुनिया का
0.25 जबकि चीन में 10.25 होता है।
इस साल
के पहले 6 महीनों में 3 लाख
44 हजार 700 भारतीयों ने चीन की यात्रा की,
जो पिछले साल की समान अवधि से 14.26 फीसदी अधिक
है।
जबकि, साल 2012 में कुल एक लाख से अधिक चीनी पर्यटक भारत आये
थे।
साल
2011 में 31 फीसदी भारतीय शहरों में रहते थे,
लेकिन चीन की इतनी ही प्रतिशत आबादी 1980 के दशक
से पहले ही शहरों में रह रही थी।
साल
2000 से चीन में 12 फीसदी वेतन वृद्धि हुयी है,
जबकि भारत में महज 2.5 फीसदी। नब्बे फीसदी भारतीय
अब भी अनौपचारिक क्षेत्रों में काम करते हैं।
काम के
उत्पादन की कीमत लगायी जाय तो औसतन एक भारतीय कामगार सालाना
8,401 डॉलर उत्पादित करता है, चीन ने इस आंकड़े
को सात साल पहले 2006 में छू लिया था।
भारत
में 89 प्रतिशत पानी कृषि क्षेत्र में खपता है। पांच
प्रतिशत घरेलू और छह प्रतिशत औद्योगिक क्षेत्र में इस्तेमाल होता है।
भारत
में धान की प्रति हेक्टेयर पैदावार चीन, वियतनाम और इंडोनेशिया
की तुलना में करीब आधी है। अगर भारत की पैदावार बढ़ाकर चीन के बराबर कर ली जाए तो खाद्यान्न
के लिए जल और भूमि की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी।
मानव
संसाधन
चीन मानक भारत
1,344,130,000 कुल आबादी 1,241,491,960
749,610,775 उपलब्ध मानव संसाधन 615,201,057
618,588,627 सैन्य सेवा के लायक मानव संसाधन 489,571,520
19,538,534 हर साल सैन्य सेवा में जाने लायक 22,896,956
तैयार हो रही आबादी
22,85,000 कार्यरत सैनिक 13,25,000
800,000 कार्यरत सैन्य रिजर्व 1,747,000
795,500,000 श्रम शक्ति 487,600,000
-0.33 फीसदी नेट पलायन दर 0.05 फीसदी
6.5 फीसदी बेरोजगारी दर 9.8
फीसदी
2,494 सूचीबद्ध घरेलू कम्पनियां 5,191
आधारभूत
ढांचा
चीन मानक भारत
3,860,800 कि.मी. सड़क मार्ग 3,320,40 कि.मी.
86,000 कि.मी. रेल मार्ग 63,947 कि.मी.
110,000 कि.मी.
जल मार्ग 14,500 कि.मी.
14,500 कि.मी. समुद्रतटीय
मार्ग 7,000 कि.मी.
22, 117 कि.मी.
दूसरे देशों से लगी सीमाएं 14,
103 कि.मी.
9,596,961 कि.मी.
वर्गीय भूमि क्षेत्र 3,287,263 कि.मी.
आर्थिक स्थिति
चीन मानक भारत
8227037000000 डॉलर जीडीपी 1824832000000 डॉलर 656300000000 डॉलर बाहरी कर्ज 287500000000 डॉलर129272000000 डॉलर वार्षिक
रक्षा बजट 44282000000 डॉलर3236000000000 डॉलर विदेशी
मुद्रा और सोना भंडार 297900000000 डॉल 11440000000,000 डॉलर परचेजिंग पावर पेरिटी 4515000000000डॉलर
आय का
बंटवारा
चीन भारत
बॉटम
20 4.99 8.64
सेकंड
20 9.85 12.22
थर्ड
20 14.99 15.81
फोर्थ
20 22.24 20.97
टॉप
20 47.93 42.36
सामरिक
क्षमता
चीन ने
हाल ही में देश में ही तैयार किया गया पांचवी पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान दुनिया
के सामने लाकर अपनी हवाई ताकत दिखायी। जबकि भारत के पास इस श्रेणी का विमान
2022 से पहले नहीं आ पाएगा। ग्लोबल फायर पावर (जीएफपी) ने दुनिया के महत्वपूर्ण 68 देशों की सामरिक क्षमता का आकलन किया है। संस्था ने इन देशों की सामरिक क्षमता
के आधार पर इनकी रैंकिंग भी की है। इस सूचि में चीन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है।
संस्था की वेबसाइट पर दिये आंकड़ों के आधार पर सामरिक नजरिए से चीन और भारत के बीच
निम्नांकित परिदृश्य उभरते हैं-
थल सेना
चीन मानक भारत
7,950 कुल टैंक क्षमता 3,555
18,700 साजो-सामान से
लैस युद्धक वाहन 2,293
2,500 कुल एसपीजी क्षमता 330
25,000 टाउड आर्टिलरी 6,585
2,600 मल्टिपल रॉकेट लॉंच सिस्टम 292
10,500 कुल मोर्टार 5,000
31,250 एंटी टैंक विपनरी 51,800
75,850 ढुलाई वाहन 70,000
वायु
सेना
चीन मानक भारत
5,048 कुल लड़ाकू विमान
1, 962
901 कुल सैन्य हेलीकॉप्टर 620
497 सेवा योग्य हवाई अड्डा 352
नौ सेना
चीन मानक भारत
2,032 व्यापारिक जहाज
340
8 बड़े बंदरगाह और टर्मिनल 7
972 नौसैनिक जहाज 170
1
विमान वाहक 1
63 पनडुब्बी बेड़ा 15
47 पोतों की संख्या 14
25 विनाशक पोत 8
0 लड़ाकू जलपोत 24
52 माइन वारफेयर क्राफ्ट 8
322 समुद्र तटीय पेट्रोलिंग वाहन 31
228 एम्फीबियस असॉल्ट क्राफ्ट 16
तेल उत्पादन
चीन प्रतिदिन/बैरल भारत
4,289,000 बीबीएल उत्पादन 897,300
बीबीएल
8,924,000 बीबीएल खपत 3,426,000 बीबीएल
20,350,000,000 बीबीएल प्रूवेन रिर्जव 8,935,000,000
बीबीएल
बिजली
उत्पादन
स्रोत भारत चीन
कोयला 68.3 77.77
हाइड्रोइलेक्ट्रिक 11.92 17.16
प्राकृतिक
गैस 12.27 1.64
परमाणु 2.74 1.76
पेट्रोल 2.75 0.31
रिन्यूएबल 2.29 1.14
शिक्षा
चीन अपनी
जीडीपी का तीन फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करता है, जबकि भारत
अपनी जीडीपी का 0.9 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करता है। भारत
में 17 फीसदी लोग ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हैं, जबकि चीन में ऐसे लोगों की संख्या 91 प्रतिशत है। साक्षरता
के मामले में भारत दुनिया के देशों की सूची में 177वें नंबर पर
आता है, जबकि चीन 106ठे नंबर पर। भारत में
करीब 65 फीसदी आबादी साक्षर है, जबकि चीन
की करीब 93 फीसदी आबादी साक्षर है।
उच्च
शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग
प्रसिद्धी
के मामले में दुनिया के टॉप 100 उच्च शैक्षणिक संस्थानों
की सूची में भारत का एक भी संस्थान जगह नहीं बना पाया है, जबकि
चीन के दो संस्थान शामिल हैं। ये हैं- 35वें स्थान पर शिंघुआ
यूनिवर्सिटी और 45वें स्थान पर पीकिंग यूनिवर्सिटी। इसी तरह दुनिया
के टॉप 50 इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में चीन का शिंघुआ यूनिवर्सिटी
69.9 अंक के साथ 31वें, फिजिकल
साइंस यूनिवर्सिटी में 67.1 अंक के साथ पीकिंग विश्ववद्यालय 45वें और टॉप 50 सोशल साइंस यूनिवर्सिटी में
66.9 अंक के साथ पीकिंग विश्वविद्यालय ही 41वें
पायदान पर है। लेकिन, इन सब श्रेणियों में भारत का एक भी संस्थान
जगह नहीं बना पाया है। दुनियाभर के उच्च प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की हर साल रैंकिंग
करनेवाली संस्था द टाइम्स हाइअर एजुकेशन ने थॉमसन रायटर की मदद से साल
2012-13 की सूची जारी की है। इसके मुताबिक टॉप 400 उच्च शैक्षिक संस्थानों में चीन और भारत की स्थिति इस तरह है...
चीन के
संस्थान
रैंक विश्वविद्यालय
का नाम ओवरऑल स्कोर
46 पीकिंग यूनिवर्सिटी 70.7
52 शिंगुआ यूनिवर्सिटी 67. 1
201-225 फुडान यूनिवर्सिटी
201-225 यूनिवर्सिटी
ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
276-300 शंघाई जिओ टॉंग यूनिवर्सिटी
301-350 रेनमिन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना
301-350 सनयात सेन यूनिवर्सिटी
301-350 झेजिआंग यूनिवर्सिटी
भारत
के संस्थान
रैंक संस्था का नाम
226-250 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,
खड़गपुर
251-275 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,
मुंबई
351-400 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,
रुड़की
एशिया
में स्थान
चीन के
संस्थान
रैंक संस्था का नाम ऑवरऑल स्कोर
4 पीकिंग यूनिवर्सिटी 70.7
6 शिंघुआ यूनिवर्सिटी 67.1
24 फुडान यूनिवर्सिटी 44.9
25 यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस 44.8
एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चाइना
35 नानजिंग यूनिवर्सिटी 40.4
40 शंघाई जिआओ टॉंग यूनिवर्सिटी 37.3
41 रेनमिन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना 36.9
45 झेजिआंग यूनिवर्सिटी 36
51 सनयात सेन यूनिवर्सिटी 33.8
58. वुहान यूनिवर्सिटी 29
66 हरबिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 27.5
80 डेलिअन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी 25.3
89 जिआंग जिआओटॉंग यूनिवर्सिटी 23.4
99 हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस 22
एंड टेक्नोलॉजी
भारत
के संस्थान
रैंक संस्था का नाम ऑवरऑल स्कोर
30 आइआइटी, खड़गपुर 41.6
33 आइआइटी, मुंबई 40.6
56 आइआइटी, रुड़की 29.9
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
के क्षेत्र में भारत की स्थिति पूरी दुनिया के कई बेहद गरीब देशों से भी बदतर है। हर
साल दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में ज्यादा बच्चे मरते हैं। भारत
में 5 साल से कम उम्र के 1.7 मिलियन बच्चे की हर साल मौत हो जाती है। जो बच्चे पांच साल तक जीवित रह जाते
हैं उनमें 48 फीसदी कुपोषित होते हैं। बच्चों में कुपोषण के मामले
में भारत की स्थिति इरीट्रिया से भी बदतर है। टीकाकरण के मामले में भारत
43.5 फीसदी टीकाकृत बच्चों के साथ चीन क्या बांग्लादेश के
73.1 फीसदी से बहुत पीछे है। इसकी वजह यह है कि चीन अपनी जीडीपी का
2.7 फीसदी हिस्सा स्वास्थ्य पर खर्च करता है लेकिन भारत महज
1.2 फीसदी।
विश्व
रैंकिंग भारत
मानक विश्व रैंकिंग चीन
184 2.4 सकल घरेलू उत्पाद का 146 4.6
स्वास्थ्य
पर खर्च का प्रतिशत
31 366.59 जनसंख्या घनत्व 76
139.97
87 1.31 जनसंख्या वृद्धि दर 152 0.48
85 20.6 जन्म दर 159 12.31
3
24,00,000 एचआइवी-एड्स पीड़ित
13 7,40,000
व्यक्तियों
की तादाद
3
1,70,000 एचआइवी-एड्स से 14 26,000
अब तक हुई मौतें
80 2.58 कुल प्रजनन दर 183 1.55 159 67.14 जन्म के बाद जीवन प्रत्याशा 95 74.84 150 0.9 प्रति एक हजार आबादी पर 48 4.06
अस्पताल की उपलब्धता
114 0.6 प्रति एक हजार आबादी पर 83 1.42
डॉक्टरों की उपलब्धता
1
43.5 5 साल तक
के बच्चों में 69 8.7
कम वजन की समस्या
52 200 मातृत्व मृत्यु दर 117
37
116 7.43 मृत्यु दर 126 7.17
50 46.07 शिशु मृत्यु दर 111 15.62
सुपर
कंप्यूटर में सुपर
इसी साल 17 जून को जब दुनिया के टॉप 500 सुपर कम्प्यूटर की लिस्ट
जारी हुयी, तो चीन का नाम सबसे उपर था। उसके तिआन्हे
2 नाम के सुपर कम्प्यूटर ने अमेरिका के टाइटन को पछाड़कर इस साल सूची
में प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले साल 2010 के नवंबर में
तिआन्हे 1 ए भी दुनिया का सबसे तेज सुपर
क्म्प्यूटर होने का गौरव प्राप्त कर चुका था। यानी चीन सुपर कम्प्यूटर की दुनिया में
नित नये कारनामे कर रहा है। हालांकि, इस साल भी टॉप
10 की सूची में चीन के दो सुपर कंप्यूटर शामिल हैं। इधर, भारत का पहला सुपर कम्प्यूटर टॉप 500 की सूची में
33वें स्थान पर जगह बना पाया है। पूरी लिस्ट में चीन के 66 और भारत के 10 सुपर
कम्प्यूटर हैं।
खेलों
का बादशाह चीन
Ø चीन में वर्ष 2009 का खेल बजट लगभग 56 अरब रुपये था और खेलों पर जीडीपी का 0.5 फीसदी से अधिक
खर्च किया जा रहा है।
Ø चीन खेल संबंधी वस्तुओं का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
2008 में यहां के खेल उद्योग की सालाना वृद्धि दर 20 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो जीडीपी से भी अधिक है।
Ø चीन में आजकल एक स्लोगन ह्यच्वी क्वथी चह्ण बड़ा प्रसिद्ध है। इसका मतलब है- खेलों में पूरे देश की शक्ति लगा देना। 2008 के बीजिंग
ओलंपिक में चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस,
जापान, जर्मनी सहित 204 देशों
को पीछे छोड़ते हुए 51 स्वर्ण पदक हासिल किए और लंदन में
38 गोल्ड मेडल हासिल कर सिर्फ अमेरिका से पीछे रहा।
Ø 1984
के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में चीन के खिलाडि़यों का प्रदर्शन देखकर दुनिया
दंग रह गयी। 15 स्वर्ण पदक सहित कुल 32 मेडल जीतकर चीन चौथे स्थान पर रहा।
Ø चीन ने अपने स्पोर्ट्स सिस्टम को सुधारने पर पूरा जोर लगाया। इसका नतीजा अंतरराष्ट्रीय
खेलों में सामने आया।
Ø 2008
बीजिंग ओलंपिक चीन के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। दुनिया ने इसके जरिये
न सिर्फ चीन की क्षमता को जाना, बल्कि खिलाडि़यों ने अपना दम
दिखाया।
Ø चीन में किंडर गार्डन और प्राइमरी स्कूलों से ही प्रतिभावान बच्चों को चुन लिया
जाता है। चुने गए बच्चों की प्रतिभा को निखारने व ट्रेनिंग आदि के सभी खर्च सरकार उठाती
है।
Ø सिर्फ एक शहर हांगचो से तैराकी में विश्व चैंपियन, ओलंपिक चैंपियन, एशियाड व राष्ट्रीय चैंपियन निकले हैं।
लंदन ओलंपिक की सनसनी 16 साल की महिला तैराक ये शवन भी यहीं से
हैं।
Ø बैडमिंटन, टेबल टेनिस जैसे परंपरागत खेलों के अलावा महिला
टेनिस, ट्रैक एंड फील्ड, स्विमिंग,
वेटलिफ्टिंग, शूटिंग आदि में भी चीनी खिलाड़ी शानदार
प्रदर्शन कर रहे हैं।
Ø पेशेवर खेलों के अलावा सार्वजनिक व्यायाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। सभी
राज्य सरकारें सार्वजनिक व्यायाम के विकास को अपनी कार्य रिपोर्ट में शामिल कर चुकी
है, जबकि 23 राज्यों में सार्वजनिक व्यायाम का
सरकारी खर्च बजट में शामिल है। इन सबके चलते चीन में व्यायाम करना और खेल गतिविधियों
में हिस्सा लेना अधिकांश लोगों की जीवनशैली का एक भाग बन चुका है।
Ø सरकार ने आम लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बीजिंग ओलंपिक के बाद
सार्वजनिक व्यायाम दिवस शुरू किया, जो हर वर्ष आठ
अगस्त को आयोजित किया जाता है।
Ø वर्ष 2006 तक देश में दस लाख से अधिक स्टेडियम थे,
जिनमें 66 प्रतिशत स्कूलों में थे, शिक्षा मंत्रालय की पहल पर स्कूली स्टेडियमों को आम जनता के लिए खोला गया,
ताकि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें,
साथ ही खेल शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाकर सात लाख से अधिक कर दी गयी
है।
Ø चीन को पहले सौ गोल्ड मेडल हासिल करने में करीब दो दशक लगे, जबकि सौ से दो सौ गोल्ड के बीच महज आठ साल का समय लगा।
Ø 1985
में ओलंपिक रणनीति तैयार की गयी।
Ø 1990
में नेशनल फिटनेस प्रोग्राम शुरू हुआ और आधारभूत ढांचों के निर्माण में
फंड की कमी को दूर करने के लिए खेल लॉटरी का सहारा लिया गया।
हम भी
कम नहीं
Ø भारत में दस लाख युवा हर साल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हो रहे हैं, यह आंकड़ा चीन से बहुत आगे है।
Ø रिसर्च सेंटर में हमने चीन को पछाड़ दिया है। रैंकिंग वेब ऑफ रिसर्च सेंटर पर उपलब्ध
आंकड़ों के मुताबिक एशिया के कुल 1260 रिसर्च सेंटर में चीन
के 207 भारत के 347 सेंटर शामिल हैं।
Ø इस साल की पहली छमाही में चीन में सोने की खपत बढ़कर 570
टन हो गयी जो भारत की 566.5 टन की मांग से थोड़ी
ही अधिक है।
Ø हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट में कहा
है कि दुनिया में अगले दस वर्षों में टैलेंट पूल में 7.3
फीसदी वृद्धि के साथ भारत पहले नंबर पर होगा। इस फेहरिस्त में अमेरिका
1.4 फीसदी, फ्रांस 0.9 फीसदी
और ब्रिटेन 0.5 फीसदी वृद्धि दर के साथ काफी पीछे होंगे।
Ø भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इंटरनेट उपयोगकर्ता बन गया
है। सर्वे के अनुसार भारत में करीब 74 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं।
Ø मोबाइल उपभोक्ताओं के मामले में चीन और भारत के बीच ज्यादा फर्क नहीं है। भारतीय
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार
31 मार्च 2013 के आंकड़ों के अनुसार भारत में इंटरनेट
यूजर्स की संख्या 164.81 हो गयी, जिनमें
8 में से 7 यूजर्स मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल
करने वाले हैं।
